उत्तराखंडदेहरादूनपौड़ीसड़क-परिवहन

पौड़ी के सतपुली में वाहन खाई में गिरा, 10 घायल

बीरोंखाल ब्लाक से हरिद्वार जा रहे थे वाहन में सवार लोग

कोटद्वार। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के बाद रविवार को पौड़ी जिले सतपुली के पास एक और सड़क हादसा हो गया। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब छह बजे की है। वाहन में सवार घायल ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या (UK 15TA 0713) से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

ये हुए घायल
1. कीर्ति रावत(26) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल।
2. भगवंती देवी (43) पत्नी जसपाल सिंह रावत।
3. रश्मि(24) पुत्री जसपाल सिंह रावत।
4. सरोजनी देवी(43) पत्नी दिगम्बर रावत।
5. अनीता देवी(40) पत्नी जगबीर सिंह।
6. सूरजपाल सिंह रावत( 46) पुत्र बख्तावर सिंह।
7. श्रीमती राधा देवी(75) पत्नी गोवर्धन सिंह।
8. संजय(20) पुत्र चंद्रपाल।
9. सूरज गुसाई(28) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई।
10. कलावती देवी(65) पत्नी नंदन सिंह।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button