
मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उत्तराखंड के लोगों को साधूवाद दिया। मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखंड के गौरव का प्रतीक पहाड़ी टोपी पहनाकर चार धाम आने का न्योता दिया। उन्होंने उद्योगपतियों से उत्तराखंड में अपना उद्यम स्थापित करने की रूपरेखा साझा की।