उत्तराखंडस्थानीय निकाय

स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को

लोक सभा चुनाव के बाद ही हो सकेंगे अब स्थानीय निकायों के चुनाव

देहरादून। प्रदेश की नगर निकायों का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। इसके दृष्टिगत सरकार ने अग्रिम आदेशों तकजिलाधिकारियो को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि ऐसे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें जिनके बोर्ड का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है, उनमें जिलाधिकारयों को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। स्थानीय निकायों के परिसीमन,  रोस्टर प्रणाली के तहत वार्डों और निकायों के अध्यक्षों के आरक्षण के लिए अगले कुछ समय तक बोर्डों की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों के पास ही रहेगी। फरवरी या मार्च में लोकसभा चुनाव की आचारसंहित भी लागू होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब स्थानीय निकायों के चुनाव लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button