
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने दीपावली पर करवट बदल दी है। राज्य में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। बाबा केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम के साथ ही अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।
शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह भी जारी रही। बाबा केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हिमपात की खबरें हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह भी श्री बदरीधाम और केदारनाथ धाम में हिमपाता की सूचना मिली है। पिछले 24 घंटे में तापमान में काफी गिरावट रिकार्ड की गई है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो दिवाली पर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश रहेगी। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।