उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आप नेता जोत सिंह बिष्ट समेत कई नेताओं ने भाजपा का दामन पकड़ा

लोक सभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आप को जोर का झटका

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। रविवार को आप के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को भाजपा का पटका और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी का दामन थामने पर स्वागत किया। वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट के साथ ही आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। बिष्ट का दावा है कि उनके साथ प्रदेश भर से आप के 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button