उत्तराखंडदेहरादूनराजभवन

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की शुभकामनाएं दीं

प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात कर राज्यपाल को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा हैः-‘‘दीपोत्सव के इस अवसर पर मैं समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं समरसता की कामना करता हूँ।’’

राज्यपाल ने भाई दूज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने गोवर्धन पूजा की भी प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दीपावली के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात कर बधाई दीं। राज्यपाल ने भी सभी अधिकारियों को उनके परिवारजनों सहित दीपावली की बधाई एवं शुभकानाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में प्रत्येक लोक सेवक की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस.एस संधु, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
09:13