
हल्द्वानी। विजय दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालाढूंगी, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक उत्थान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारा जवान जब जगता है तब जाकर पूरा देश चैन की नींद सो पाता है।
उन्होंने पूर्व सैनिक उत्थान संगठन को इस आयोजन के लिए बधाइयाँ दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना चीन जैसे देश के आखों में आँख डालकर जवाब देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सेना को और ज्यादा मजबूत करने का काम किया गया है। आज सीमाओं को सड़कों और पुलों से जोड़ा जा रहा है। सैनिकों ही नहीं उनके आश्रितों को भी ज्यादा सुविधाएं देने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवानों का मनोबल को बढाने का कार्य किया गया है। आज हमारे सैनिक अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। आज सेना के पास सुरक्षा के लिए विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है कि वो दुश्मन के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। इस मौके पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।